पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गर्मी का असर बढ़ा, दिन में पारा 40, सड़क पर दिखाई देने लगी मृग मरिचिका

गर्मी का असर बढ़ा, दिन में पारा 40, सड़क पर दिखाई देने लगी मृग मरिचिका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | शहर में तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद अब मौसम पूरी तरह साफ हो गया है। बादल छंटने के बाद दिन में गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। रविवार को भी दिन के तापमान में उछाल आया आैर तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। दिन में आर्द्रता 48 प्रतिशत होने से उमस भी बनी रही लेकिन 8 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से चली उत्तर-पश्चिमी हवा ने उमस से थोड़ी राहत दी। दिन में अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इधर रात के तापमान में एक डिग्री की कमी आई लेकिन इसके बावजूद रात में गर्मी आैर उमस बनी रही। शनिवार-रविवार की रात न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री रहा। गर्मी से स़ड़कों पर मृग मरिचिका दिखने लगी है। इसमें सड़कों पर पानी होने का आभास होता है।

खबरें और भी हैं...