दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों को देंगे कम्प्यूटर प्रशिक्षण
दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों को देंगे कम्प्यूटर प्रशिक्षण
उज्जैन | ऐसे दृष्टिबाधित दिव्यांगजन जो शिक्षित होकर वर्तमान में बेरोजगार हैं और स्वयं का रोजगार कर आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं, उन्हें संचालनालय सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त कल्याण की योजना अंतर्गत कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा। योजना में दृष्टिबाधित दिव्यांगजन को केवल एक बार ही प्रशिक्षण की पात्रता है। अधिकारी जानकारी संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त कल्याण से प्राप्त की जा सकती है।
दिव्यांगों को प्रमाण-पत्र जारी
उज्जैन | मानसिक रूप से 13 दिव्यांगजन के वैधानिक संरक्षिता (लीगल गार्जियनशिप) के प्रमाण-पत्र कलेक्टर एवं अध्यक्ष स्थानीय समिति द्वारा हस्ताक्षरित कर संबंधित हितग्राहियों को प्रदान करने के लिए मप्र विकलांग सहायता समिति जवाहरनगर को प्रेषित कर दिए गए हैं। सभी संबंधित हितग्राही अपने प्रमाण-पत्र मप्र विकलांग सहायता समिति से प्राप्त कर सकते हैं।
सामूहिक विवाह आज दतिया में
उज्जैन | अभा क्षत्रिय खैगार महासभा दतिया इकाई के तत्वावधान में सोमवार को दतिया में समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा। जानकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परमानंदसिंह ने दी।