किसान सम्मान यात्रा निकाली, जगह-जगह स्वागत किया
उज्जैन | भाजपा किसान मोर्चा की अगुवाई में रविवार दोपहर 3 बजे आगर रोड स्थित मकोड़िया आम से किसान सम्मान यात्रा निकाली गई। भगवान बलराम के चित्र से सजे रथ पर हाथों में हल लेकर ऊर्जा मंत्री पारस जैन, महापौर मीना जोनवाल की मौजूदगी में बड़ी संख्या में किसान व कार्यकर्ता इसमें भागीदार हुए। यात्रा प्रभारी सत्यनारायण चौहान के अनुसार यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।