डीआरडीसी में आधार पंजीयन शिविर 30 अप्रैल तक
डीआरडीसी में आधार पंजीयन शिविर 30 अप्रैल तक
उज्जैन | सिविल अस्पताल स्थित डीआरडीसी कार्यालय में आधार पंजीयन शिविर का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आमजन सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच शिविर में आकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।
सेवानिवृत्त एएसपी श्रीवास्तव का निधन
उज्जैन | भैरवगढ़ थाना टीआई ब्रजेश श्रीवास्तव के पिता सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक टीआर श्रीवास्तव का रविवार सुबह 6.30 बजे निधन हो गया। अंतिम संस्कार शाम 6 बजे इंदौर में भमौरी स्थित मुक्तिधाम में किया गया।