पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डॉ. आंबेडकर को अभा बैरवा महासभा ने अर्पित की पुष्पांजलि

डॉ. आंबेडकर को अभा बैरवा महासभा ने अर्पित की पुष्पांजलि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | अखिल भारतीय बैरवा महासभा के तत्वावधान में डॉ. बीआर आंबेडकर की 127वीं जयंती पर शनिवार को टॉवर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर महासभा इकाई प्रांताध्यक्ष ओमप्रकाश विश्वप्रेमी, प्रांत महामंत्री दीनदयाल बड़ोदिया, महापौर मीना जोनवाल, मदनलाल ललावत, डॉ. प्रभुलाल जाटवा, प्रो. रामनारायण मेहर, हरिशंकर वट, मोहनलाल गेहलोद, सुशीला जाटवा, अशोक भारती, पार्षद प्रेमलता बैंडवाल, डॉ. सुरेंद्र अखंड मौजूद थे। जानकारी महासभा के पूर्व नगर अध्यक्ष मोहनलाल गेहलोद ने दी। भंुजिया समाज की ओर से भुंजिया जयंती और बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती के अवसर पर घास मंडी से चल समारोह निकाला गया। समाज अध्यक्ष छोटेलाल भुंजिया के आतिथ्य में चल समारोह टावर चौक स्थित बाबा साहेब के प्रतिमा स्थल पर पहुंचा और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

खबरें और भी हैं...