पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंटरनेशनल फलित ज्योतिष महाकुंभ डॉ. भट्ट का सम्मान, फलित ज्योतिष प्रवीण की उपाधि

इंटरनेशनल फलित ज्योतिष महाकुंभ डॉ. भट्ट का सम्मान, फलित ज्योतिष प्रवीण की उपाधि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ. भट्ट को उपाधि देकर सम्मानित करते अतिथि।

उज्जैन | भोपाल में हुए इंटरनेशनल फलित ज्योतिष महाकुंभ में शहर के ज्योतिषी डॉ. राजेंद्र भट्ट को फलित ज्योतिष प्रवीण की उपाधि से सम्मानित किया गया। महाकुंभ में उज्जैन से यह उपाधि पाने वाले वह एकमात्र ज्योतिषी रहे। भोपाल में 6 से 8 अप्रैल तक इंटरनेशनल फलित ज्योतिष महाकुंभ 2018 का आयोजन किया था। जिसमें भारत सहित अन्य देशों से भी 200 से अधिक ज्योतिषी व हस्त रेखा विशेषज्ञों ने सहभागिता की थी। शहर से डॉ. भट्ट ने फलित ज्योतिषी के रूप में महाकुंभ में हिस्सेदारी की। महाकुंभ में एक स्मारिका का भी विमोचन किया गया, जिसमें डॉ. भट्ट के प्रकाशित लेख वर्तमान समय में टूटते वैवाहिक संबंध को ज्योतिषियों ने सराहा। महाकुंभ में डॉ. भट्ट को फलित ज्योतिष प्रवीण की उपाधि से सम्मानित किया गया। एडीजी टेलीकॉम पवन कुमार जैन ने उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व डीजीपी एसएस लाल, आईएएस डॉ. पुष्पा चौहान उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...