दाई हलीमा रोटी बैंक में जरूरतमंदों को खाना
दाई हलीमा रोटी बैंक में जरूरतमंदों को खाना
उज्जैन | सर सैय्यद अहमद वेलफेयर सोसायटी ने शब ए मेराज के मौके पर गरीब, जरूरतमंद और मुसाफिरों के लिए दाई हलीमा रोटी बैंक की शुरुआत अमरपुरा स्थित कार्यालय पर की। जरूरतमंद व्यक्ति दोपहर 12 से 1 बजे तक रोटी बैंक से निःशुल्क खाने का पैकेट ले सकते हैं। संस्था द्वारा वहीं बैठकर खाने का इंतजाम भी किया गया है। इस मौके शहरकाजी खलीकुर्रहमान ने कहा जरूरतमंदों के लिए रोटी बैंक की शुरुआत सराहनीय कदम है। अतिथि शिक्षाविद् कमर अली ने सोसायटी को सराहनीय कार्य के लिए शुभकामनाएं दी।