सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया हवन-यज्ञ
सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया हवन-यज्ञ
उज्जैन | मप्र बाह्य स्रोत विद्युत (आउट सोर्स) कर्मचारी कल्याण संघ ने नवग्रह शनि मंदिर में मप्र सरकार की सद््बुद्धि देने के लिए हवन व यज्ञ किया गया। इसमें सभी कर्मचारियों ने आहुति दी। पूरे प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से कर्मचारी हवन यज्ञ में शामिल हुए। विद्युत कंपनी के 45 हजार आउट सोर्स कर्मचारियों को 60 वर्ष तक के लिए सीधा कंपनी से अनुबंध करने व समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग की गई।