तुमड़ावदा में हुई मेघवाल समाज की सभा
तुमड़ावदा में हुई मेघवाल समाज की सभा
उज्जैन | मेघवाल समाज के तत्वावधान में विगत दिवस ग्राम तुमड़ावदा में विशेष सभा हुई। इसमें उज्जैन, देवास, महिदपुर, तराना, नागदा, बड़नगर, इंदौर से समाजजन शामिल हुए। अतिथि किसान मजदूर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवरलाल तूफान थे। अध्यक्षता मोतीराम कपाड़िया ने की। इस मौके पर देश की हालात व अनुसूचित जाति के ऊपर हो रहे अत्याचार पर तथा बाबा साहब भीमराव आंबेडकर द्वारा गरीबों के पक्ष में बनाए कानून में छेड़छाड़ कर बदलने की निंदा की गई। जानकारी सेना की महिला अध्यक्ष शाहीन बी कुरैशी ने दी।
परिहार भगवा रक्षा दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री
उज्जैन | भगवा रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने उज्जैन के शिवसिंह परिहार को दल का राष्ट्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किया है। नियुक्ति पर इष्टमित्रों ने हर्ष जताया।