मन के मकरंद का लोकार्पण 21 को
मन के मकरंद का लोकार्पण 21 को
उज्जैन | मप्र लेखक संघ द्वारा बदलते परिवेश में साहित्यकारों की भूमिका विषय पर चर्चागोष्ठी और एक शाम कविता के नाम कार्यक्रम 21 अप्रैल को कमला नेहरू मार्ग पर किया जाएगा। इकाई अध्यक्ष डॉ. हरीश प्रधान ने बताया इस अवसर पर कवयित्री सीमा जोशी के हिंदी-मालवी गीतों का संकलन मन के मकरंद का लोकार्पण भी होगा। इस अवसर पर महिला साहित्यकारों का सम्मान भी किया जाएगा। उपस्थित महिला साहित्यकार वर्तमान समय में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने में साहित्य की भूमिका विषय परिचर्चा भी करेंगी।