पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसई ने कहा स्वीमिंग पूल बनने में एक साल लगेगा, सांसद बोले पांच महीने में बनाओ, ऊर्जा मंत्री ने नौ महीने में बनाने की सलाह दी

एसई ने कहा- स्वीमिंग पूल बनने में एक साल लगेगा, सांसद बोले- पांच महीने में बनाओ, ऊर्जा मंत्री ने नौ महीने में बनाने की सलाह दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम परिसर में रविवार दोपहर पुराने शहर के पहले स्वीमिंग पूल की आधारशीला रखी गई। पूल कब तक बनकर तै3यार होगा। इसे लेकर अफसरों और जनप्रतिनिधियों में ठन गई। स्वीमिंग पूल की तकनीकी जानकारी देने आए निगम के एसई हंसकुमार जैन ने कहा- इसे 12 महीने में तैयार कर देंगे। अपनी बारी आने पर सांसद प्रो.चिंतामणि मालवीय बोले- पूल के लिए इतना लंबा समय क्यों? क्या राशि नहीं है? क्या संसाधन नहीं है? क्या कुशल लोगों की कमी है? हमें कॉम्प्रिहेंसिव (व्यापक) सोच रखना चाहिए। पांच महीने में बनाओ। ऊर्जा मंत्री जब मंच पर पहुंचे तो उन्होंने बात संभालते हुए कहा- 12 महीने का लक्ष्य है तो उसे 9 महीने में बना देंगे। दरअसल नवंबर में विधानसभा चुनाव है। जनप्रतिनिधि चाहते हैं चुनावी आचार संहिता लागू होने से पहले इसका लोकार्पण कर दिया जाए।

उज्जैन स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत नगर निगम परिसर में 8.52 करोड़ रुपए सेे इसका निर्माण होगा। भाषण के दौरान महापौर मीना जोनवान भावुक हो उठी। उन्होंने मंच सेे ऊर्जा मंत्री को दस बार पिता कहा। जवाब में ऊर्जा मंत्री बोले- आज से मैं भी महापौर नहीं कहूंगा। बेटी ही कहूंगा और इसका निर्वहन भी करूंगा लेकिन तुम भी पिता का मान रखना।

ऐसा बनेगा स्वीमिंग पूल

ये तर्क... जिसकी वजह से स्वीमिंग पूल निर्माण के लिए अलग-अलग वक्त

चीन में सात दिन में भवन बन जाते, आप स्वीमिंग पूल नहीं बना सकते

सांसद प्रो.चिंतामणि मालवीय नेे कहा-चीन में सात दिन में भवन बन जाते हैं। दिल्ली में 250 करोड़ का भवन 11 महीने में बन गया। आप स्वीमिंग पूल के लिए एक साल मांग रहे हैं। कोई भी प्रोजेक्ट बनाओ तो कम से कम उस क्षेत्र के एक्सपर्ट से चर्चा करो।

अंतरराष्ट्रीय स्तर का पूल है, बनाने में वक्त तो लगेगा

एसई हंसकुमार जैन ने कहा- स्मार्ट सिटी की टीम ने इसे डिजाइन किया है। स्मार्ट पूल अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा। पूल के साथ जिम लाउंज, सोना बार, योगा भवन, बच्चों का स्वीमिंग पूल भी बनाया जाएगा। इसमें कम से कम एक साल का समय लगेगा।

जल्दी करेंगे लेकिन बीच में बारिश हो जाएगी, गडढे में पानी भर जाएगा

ऊर्जा मंत्री पारस जैन ने संबोधित करते हुए कहा- पूल बनानेे में जल्दी करेंगे लेकिन बीच में बारिश हो जाएगी। गडढे में पानी भर जाएगा। काम प्रभावित होगा फिर भी 9 महीने में बना देंगे। जिस स्तर का बना रहे हैं। उसमें समय तो लगेगा।

लीकेज टेस्टिंग में वक्त लगेगा

ओलिंपिक स्तर के स्वीमिंग पूल, रिसेप्शन, शॉवर, लॉकर्स, चेंजिंग रूम व जिम लाउंज बनाने में कम से कम 8 महीने लगेंगे। गड्ढे खोदने के साथ निर्माण, टेस्टिंग भी शामिल है। बाद में लीकेज न हो इसलिए इसकी बार-बार टेस्टिंग भी करना होती है। - एसके शाह, सेवानिवृत्त ईई, यूडीए

स्वीमिंग पूल का डिजाइन। इनसेट कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद मालवीय।

वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं

स्तर - ओलिंपिक

नाम : अभी नहीं रखा

लागत : 8.52 करोड़ रुपए

स्थान : नगर निगम परिसर

एरिया : 15 हजार वर्गमीटर

पूल का आकार

लंबाई : 50 मीटर

चौड़ाई : 25 मीटर

गहराई : 2 से 3 मीटर

लेन : 9

पानी का तापमान : 25 से 30 डिग्री

बच्चों का पूल भी

लंबाई : 12 मीटर

चौड़ाई : 10 मीटर

लेन : 6 गहराई : 2 मीटर

शहर में अब तक बने तीन स्वीमिंग पूल

1967 में देवास रोड पर निगम ने बनाया। यहां कोई स्पर्धा नहीं हो सकती। 35 मीटर लंबाई और 15 मीटर चौड़ाई।

ये हैं प्रदेश के स्वीमिंग पूल

इंदौर :
लक्ष्मणसिंह चौहान तरण पुष्कर 1970 में बना। डाइविंग बोर्ड खराब स्थिति में है लेकिन राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर का नहीं है।

भोपाल : प्रकाश तरण पुष्कर 50 बाय 20.15 मीटर, अर्जुन स्वीमिंग पूल 25बाय 12.30 मीटर का है। संजय तरण पुष्कर खराब हालत में है। तीनों ही स्टैंडर्ड नहीं है।

जबलपुर : एक सरकारी पुल 50 बाय 20 मीटर का है। यहां डाय विंग की सुविधा नहीं है। यह भी स्टैंडर्ड मानक का नहीं है।

ग्वालियर : निगम का 20 बाय 22 मीटर का स्वीमिंग पूल है लेकिन नेशनल स्पर्धा के लायक नहीं है। इसके अलावा यहां लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन का स्वीमिंग पूल है जहां नेशनल प्रतियोगिता कराने की सुविधा है।

2006 में उज्जैन विकास प्राधिकरण ने बनाया था। इसमें स्पर्धा हो सकती है लेकिन दो बार में। 25 मीटर लंबाई और 12 मीटर चौड़ाई।

2011 में माधव क्लब में बनाया। इसका भी साइज ऐसा नहीं कि अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा हो सके। 25 मीटर लंबाई और 12 मीटर चौड़ाई।

खबरें और भी हैं...