पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दीवार पर लिपस्टिक से लिखा मम्मी का ध्यान रखना...और लगा ली फांसी

दीवार पर लिपस्टिक से लिखा- मम्मी का ध्यान रखना...और लगा ली फांसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प|ी से विवाद के चलते 15 दिन पहले ही वापस घर अाए युवक ने शनिवार-रविवार की रात कमरे में लिपस्टिक से दीवार पर भाई को संबोधित करते हुए लिखा- मम्मी का ध्यान रखना और फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।

वाल्मीकि कॉलोनी के रहने वाले पवन पिता महेश गोहर की 10 साल पहले इंदौर की युवती से शादी हुई थी। 6 साल पहले प|ी ने घर छोड़ दिया और इंदौर रहने चली गई। पवन भी इंदौर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। कुछ समय पहले प|ी से विवाद होने पर वह 5 साल के बेटे को साथ लेकर उज्जैन आ गया था। शनिवार-रविवार को शराब के नशे में घर आया और खाना खा कर ऊपर वाले कमरे में सोने चला गया। सुबह पिता महेश गोहर ने चाय पीने के लिए बेटे को आवाज लगाई लेकिन बेटा जागा नहीं तो उन्होंने ऊपर जाकर देखा तो पवन फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। पिता ने बड़े बेटे भरत को आवाज लगाकर बुलाया और पुलिस को सूचना दी गई। एसआई लिबिन खेस्स ने बताया पवन इंदौर में नौकरी करता था। प|ी से किसी बात को लेकर विवाद हुअा तो वह 15 दिन पहले ही उज्जैन आया था। पिता महेश गोहर नगर निगम से पिछले माह सेवानिवृत्त हुए हैं।

िसर्फ वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है

पवन गोहर द्वारा दीवार पर लिखा ये संदेश।

खबरें और भी हैं...