- Hindi News
- National
- 25 अप्रैल तक कर सकते साइकोलॉजिस्ट व गाइडेंस काउंसलर गेस्ट पैनल के लिए आवेदन
25 अप्रैल तक कर सकते साइकोलॉजिस्ट व गाइडेंस काउंसलर गेस्ट पैनल के लिए आवेदन
25 अप्रैल तक कर सकते साइकोलॉजिस्ट व गाइडेंस काउंसलर गेस्ट पैनल के लिए आवेदन
उज्जैन | जिला रोजगार कार्यालय में 2018-19 के लिए कॅरियर काउंसिलिंग योजना अंतर्गत साइकोलॉजिस्ट व गाइडेंस काउंसलरों के गेस्ट पैनल में नामांकन के लिए 25 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। निर्धारित योग्यता साइकोलॉजिस्ट के लिए मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर उपाधि या पीजीए डिप्लोमा तथा गाइडेंस काउंसलर के लिए पीजी डिग्री या प्रोफेशनल डिग्री आवश्यक है। कॅरियर काउंसलिंग के क्षेत्र में अनुभव रखने वाले और कम्प्यूटर ज्ञान रखने वाले आवेदक को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदकों को आवश्यकता अनुसार समय-समय पर कॅरियर काउंसलिंग के लिए तय मानदेय पर बुलाया जाएगा। आवेदन-पत्र जिला रोजगार कार्यालय से या deoujain@gmail.com पर रिक्वेस्ट भेजकर प्राप्त किए जा सकते हैं।