- Hindi News
- National
- खादी ग्रामोद्योग बोर्ड फैशन डिजाइनिंग, लेदर गुड्स व कंप्यूटर रिपेयरिंग सिखाएगा
खादी ग्रामोद्योग बोर्ड फैशन डिजाइनिंग, लेदर गुड्स व कंप्यूटर रिपेयरिंग सिखाएगा
खादी ग्रामोद्योग बोर्ड फैशन डिजाइनिंग, लेदर गुड्स व कंप्यूटर रिपेयरिंग सिखाएगा
उज्जैन | मप्र खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा कौशल विकास कार्यक्रम अंतर्गत जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 30 अप्रैल तक आवेदन जिला पंचायत के खादी ग्रामोद्योग कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर या ईमेल एड्रेस mpkvibujjain@gmail.com या mpkvibskill@gmail.com पर भेजे जा सकते हैं। उप संचालक खादी ग्रामोद्योग ने बताया कि खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा फैशन डिजाइनिंग, रेडिमेड गारमेंट मेकिंग, लेदर गुड्स्, बेकरी, फूड प्रोसेसिंग, कम्प्यूटर रिपेयरिंग, हार्डवेयर रिपेयरिंग, डाटा इंट्री, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, सोलर संयंत्र मरम्मत, दोना-पत्तल, ट्रैक्टर मैकेनिक, टू व्हीलर मरम्मत का प्रशिक्षण लेने के इच्छुक आवेदन दे सकते हैं। विस्तृत जानकारी www.mpgramodyogglobal.gov.in से ले सकते हैं।