पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्व साली मराठी समाज में बंद होगा मृत्यु भोज, बेटी के जन्म पर मनाएंगे खुशियां

सर्व साली मराठी समाज में बंद होगा मृत्यु भोज, बेटी के जन्म पर मनाएंगे खुशियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्व साली मराठी समाज में बंद होगा मृत्यु भोज, बेटी के जन्म पर मनाएंगे खुशियां

उज्जैन | सर्व साली मराठी समाज विकास व सांस्कृतिक समिति की बैठक रविवार सुबह सेठीनगर स्थित राजाभाऊ घाटे के निवास पर हुई। समाज के वरिष्ठ लक्ष्मणराव भोपाळे की अध्यक्षता में समाज की कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से समाज में मृत्युभोज, बरसी के बड़े आयोजन बंद किए गए। बेटी के जन्म पर माता-पिता के सम्मान में खुशियां मनाने, मृत्यु होने पर अंतिम क्रियाकर्म का खर्च समाज द्वारा किए जाने, मासिक पत्रिका का प्रकाशन करने, सहकारी मर्यादित संस्थान की स्थापना करना सहित अन्य आवश्यक मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिया गया।

खबरें और भी हैं...