पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब बिल मिलने के 10 दिन बाद भी लोग बिजली बिल जमा कर सकेंगे, पेनल्टी नहीं लगेगी

अब बिल मिलने के 10 दिन बाद भी लोग बिजली बिल जमा कर सकेंगे, पेनल्टी नहीं लगेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अब उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। इससे वे पेनल्टी व कुर्की नोटिस आदि से बच सकेंगे। उन्हें जिस तारीख को बिल मिलेगा, उसके बाद 10 दिन में बिल की राशि जमा कर सकेंगे। यह व्यवस्था इसी माह से लागू हो गई है।

बिजली कंपनी के कार्यपालन यंत्री एसके जैन ने बताया लोगों को बिजली बिल जमा करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके इसके लिए बिल जमा कराने की अवधि बढ़ाई गई है। इसके लिए मीटर रीडिंग की व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। अब 10 तारीख की बजाए 7 तारीख तक रीडिंग ली जाएगी। उसके बाद बिल को प्रिंट के लिए भेज दिया जाएगा। 15 तारीख तक बिल प्रिंट होने पर बिल जमा करने की अंतिम तारीख 30 रहेगी। इन 15 दिनों में 5 दिन बिल वितरण के लिए रहेंगे। 10 दिन उपभोक्ता को बिल जमा करने के लिए मिल सकेंगे। 10 वां दिन अंतिम होगा। इस दिन तक बिल जमा करना अनिवार्य होगा। बिजली कंपनी के एमडी आकाश त्रिपाठी के आदेश पर बिल जमा करने का समय बढ़ाया गया है। इससे लोगों को बिल जमा करने में सुविधा होगी। उन्हें अतिरिक्त समय तो मिलेगा ही, कैश काउंटर पर लगने वाली भीड़ भी कम होगी।

खबरें और भी हैं...