पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऐसी वैन, जिसमें 11 प्रकार के कैंसर का पता चल सकेगा

ऐसी वैन, जिसमें 11 प्रकार के कैंसर का पता चल सकेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यदि किसी व्यक्ति को कैंसर के लक्षण हैं या आशंका है तो वह कैंसर की मुफ्त जांच करवा सकेंगे। उनसे इसका कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। खोजो कैंसर अभियान के तहत यह जांचें होंगी। महिलाओं की संस्था लोगों के लिए जांच की यह सुविधा लेकर आ रही है। इसके लिए मोबाइल वैन कैंसर डिटेक्शन सेंटर आएगी, जिसमें मरीज कैंसर की जांच करवा सकेंगे।

नवकार सेवा संस्थान की संस्थापक अध्यक्ष श्वेता भंडारी ने बताया खोजो कैंसर अभियान का उद्देश्य शुरूआत में ही कैंसर का पता लगाया जाना है। प्रारंभिक तौर पर ही कैंसर का पता चलने पर उपचार संभव होता है तथा मरीज के ठीक होने की ज्यादा संभावना होती है। इसलिए लोगों में कैंसर की प्रारंभिक जांच के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। 23 अप्रैल को मोबाइल वैन कैंसर डिटेक्शन सेंटर सिंधी कॉलोनी चौराहा के समीप जेके नर्सिंग होम पर आएगी। यहां मरीज कैंसर की जांच करवा सकेंगे। स्वस्थ व्यक्ति भी प्रारंभिक जांच करवा सकते हैं। नवकार सेवा संस्थान, ऑल इंडिया जैन मायनोरिटी फेडरेशन व जेके नर्सिंग होम की संचालिका डॉ.जया मिश्र, डॉ.अनिल सर्राफ व डॉ.पलाश सर्राफ के विशेष सहयोग से कैंसर के मरीजों को खोजा जाएगा तथा उनके इलाज में भी मदद की जाएगी। इसके साथ ही मिशन कैंसर कंट्रोल इंडिया, खोजो कैंसर मिटाओ कैंसर,राष्ट्रीय कैंसर जनजागरण व चिकित्सा अभियान आदि भी चलाए जा रहे हैं, जिसमें सुभाष रूणवाल ग्रुप मुंबई, यूनियन ऑफ इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल जिनेवा का भी सहयोग है।

शहर की महिलाओं की संस्था ने उठाया कैंसर से मुक्ति का कदम, लोग मुफ्त करवा सकेंगे कैंसर की जांच

ये जांचें मुफ्त होगी

मेमोग्राफी, एक्स-रे, महिलाओं के सर्वाइकल कैंसर के लिए 60 पेप-स्मीयर परीक्षण, ओरल चेकअप, सीबीसी टेस्ट, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन और रक्त से संबंधित अन्य परीक्षण किए जाएंगे।

11 प्रकार के कैंसर का पता चल सकेगा

ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, ल्यूकेमिया, लग्स एंड ब्रोंकस कैंसर, ओरल कैंसर आदि की जांच होगी। आवश्यकता पड़ने पर बायोप्सी परीक्षण भी किया जाएगा।

वैन में इन मशीनों से जांच

मेमोग्राफी मशीन, बायोप्सी मशीन एक्स-रे मशीन, पाथ लैब व सीबीसी मशीन तथा सीआर आदि।

यह है अभियान का उद्देश्य

कैंसर की प्रारंभिक जांच की सुविधा मुफ्त उपलब्ध करवाना।

कैंसर की बीमारी के प्रति लोगों में जागरुकता लाना।

लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत करना।

कैंसर से कैसे बचा जा सकता है, इस बारे में लोगों को बताना और लोगों को कैंसर मुक्त रखना।

खबरें और भी हैं...