केंद्रीय रेल मंत्री गोयल आज शहर आएंगे
उज्जैन | रेल मंत्री पीयूष गोयल सोमवार को शहर आएंगे। उनके साथ रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा भी रहेंगे। पीआरओ जेके जयंत के अनुसार वे सोमवार तड़के भस्मारती में शामिल होंगे। यहां से भोपाल-इंदौर रेलवे ट्रैक का कोच निरीक्षण करेंगे। प्लेटफॉर्म नं. 8 पर उज्जैन-फतेहाबाद गेज परिवर्तन के बाद यह एक महीने में शहर में उनका दूसरा दौरा है।
संभागीय अधिकारियों की बैठक 24 को
उज्जैन | संभागायुक्त एमबी ओझा लोक निर्माण विभाग, पीआईयू तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक 24 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से लेंगे। संयुक्त आयुक्त श्री प्रतीक सोनवलकर ने बताया बैठक सिंहस्थ मेला कार्यालय में होगी।