पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेटी के पार्टनर को षड्यंत्र में फंसाने वाली महिलाओं को जेल

बेटी के पार्टनर को षड्यंत्र में फंसाने वाली महिलाओं को जेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेटी के लिव इन रिलेशनशिप पार्टनर को ब्राउन शुगर के केस में फंसाने का षड्यंत्र रचने वाली युवती की मां और एक अन्य महिला को पुलिस ने जेल भेज दिया है। महिला को ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाले तीन पुरुष आरोपियों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। इस मामले में जांच के लिए पुलिस राजस्थान तक जा सकती है।

सीएसपी माधवनगर सतीश समाधिया ने बताया ब्राउन शुगर के साथ पकड़ी गई महिला बबली जायसवाल और गोपालपुरा की पुष्पा पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। रविवार को इन्हें न्यायालय में पेश किया गया जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया है। इनके साथ पकड़ाए दो पुरुष साथियों नीतेश, पं. विष्णु शर्मा को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। राजस्थान से ब्राउनशुगर लेकर आने वाले पृथ्वी की तलाश में जल्द ही पुलिस राजस्थान जाएगी।

खबरें और भी हैं...