पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोटर साइकिल पर थैले में भरकर ले जा रहा था 300 पाव देसी शराब, गिरफ्तार कर जेल भेजा

मोटर साइकिल पर थैले में भरकर ले जा रहा था 300 पाव देसी शराब, गिरफ्तार कर जेल भेजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | आबकारी विभाग की टीम ने रविवार को विक्रम नगर ब्रिज के पास से एक युवक को गिरफ्तार कर उससे 300 पाव देसी शराब व मोटर साइकिल जब्त की। सहायक जिला आबकारी अधिकारी राज हंस पचौरी ने बताया कि सूरज पिता पप्पू यादव निवासी शास्त्री नगर को गिरफ्तार किया है। वह मोटर साइकिल एमपी 13 ईएम 9199 पर दो बड़े थैलों में यह देसी शराब ले जा रहा था। उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर न्यायालय पेश किया गया। जहां से 27 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत के चलते उसे भैरवगढ़ जेल भेजा गया।

खबरें और भी हैं...