- Hindi News
- National
- जीपीआरएस कोड रिपोर्टिंग के विरोध में एमआर, बोले हमारी जासूसी कराई जा रही
जीपीआरएस कोड रिपोर्टिंग के विरोध में एमआर, बोले हमारी जासूसी कराई जा रही
एमआर डॉक्टर के यहां गए या नहीं, यह मोबाइल एप से दवाई कंपनियों को पता चल जाता है। जीपीआरएस कोड से उनकी रिपोर्टिंग हो रही है। एमआर इसके विरोध में हैं। उनका कहना है हमारी जासूसी करवाई जा रही है, जो कानूनी रूप से ठीक नहीं है। यह मुद्दा रविवार को निजी होटल में हुए मप्र मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन के 50वें अधिवेशन में उठा। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त पीएफ कमिश्नर सलीम बेग ने पीएफ की विस्तृत जानकारी दी। नेशनल संगठन के सचिव आकाश सिंह राठौर व मप्र मेडिकल एवं सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसो. के महासचिव निशिकांत पंडया ने भी अधिवेशन को संबोधित किया। इस मौके पर एसोसिएशन का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें हेमंत येवलेकर अध्यक्ष, उमंग वानखड़े सचिव, कोषाध्यक्ष संदीप तिवारी, उपाध्यक्ष परवेज गौरी व कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए।