बच्चाें की अभिव्यक्ति मंच से गीत व नृत्य प्रस्तुति
बच्चाें की अभिव्यक्ति मंच से गीत व नृत्य प्रस्तुति
उज्जैन | रविवार रात शहीद पार्क स्थित अभिव्यक्ति मंच पर शहर की प्रतिभाओं ने नृत्य, गीत, गायन की मनमोहक प्रस्तुति दी। बड़ी संख्या में लोग शाम 7 बजे से देर रात तक बच्चों की प्रस्तुतियां देखने के लिए शहीद पार्क में जमे रहे। संयोजक राजेश अग्रवाल के अनुसार मंच से शिवांगी नागोत्रा, तनिष्क नागर, नक्षत्रा निगम, छवि यादव, इंद्राणी पंवार, रिमझिम, पूर्वा जैन, निखिल जैन, श्रीनाथ चौधरी, शिखा, जया आदि ने प्रस्तुतियां दी।