उज्जैन | रविवार शाम 4.30 बजे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बाॅक्सिंग
उज्जैन | रविवार शाम 4.30 बजे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बाॅक्सिंग चैंपियन स्वीटी बूरा ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। उनके साथ कबड्डी चैंपियन दीपक हूडा भी आए थे। दोनों ने परिवार के साथ भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की। सहायक प्रशासनिक अधिकारी एसपी दीक्षित, आरके तिवारी ने दोनों खिलाडिय़ों का सत्कार कक्ष में दुपट्टा एवं लड्डू प्रसाद भेंट कर सम्मान किया।