पंचक्रोशी यात्रियों को बांटे बिस्किट
उज्जैन | नवकार सेवा संस्थान द्वारा पंचक्रोशी यात्रा कर लौते यात्रियों को बिस्किट के पैकेट वितरित किए। ग्रुप सदस्यों ने श्रद्धालुओं से यात्रा के अनुभव भी साझा किए। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष श्वेता भंडारी, अध्यक्ष श्वेता चौपड़ा, सचिव प्रिया नांदेचा, सरिता र|बोहरा, सारिका मारू मौजूद थीं। जानकारी प्रिया नांदेचा ने दी। इसी तरह सर्वधर्म सद्भावना मंच ने नयापुरा क्षेत्र में पंचक्रोशी यात्रियों की सेवा की। रविवार सुबह 5 से 11 बजे तक पोहा और उसके बाद रात तक भोजन कराया।