सांदीपनि नगर से निकाली परशुराम वाहन रैली
उज्जैन | परशुराम जयंती के पूर्व सांदीपनि नगर के युवा व वरिष्ठों ने रविवार को भगवान परशुराम वाहन रैली निकाली। रैली में 90 से अधिक वाहनों के साथ ब्राह्मण परिवार सहित शामिल हुए। पं. मोहित शर्मा के अनुसार समापन पर अभा ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम के तीन दिनी कार्यक्रम से सभी को अवगत कराया गया। ब्राह्मण समाज के उपाध्यक्ष पं. रामगोपाल शर्मा ने बताया रैली में परशुराम युवा संगठन अध्यक्ष पं. गिरीश पाठक, पं. हेमंत दीक्षित, राष्ट्रीय अभा ब्राह्मण अध्यक्ष पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी, पार्षद माया त्रिवेदी, शशिकला पाठक ने संबोधित किया। संचालन पं. प्रणव गर्ग ने किया। आभार अरूण शर्मा ने माना।