रात मेंे भी तापमान 28.5 डिग्री तक पहुंचा
उज्जैन | दिन के अलावा अब रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं है। शुक्रवार-शनिवार की रात इस सीजन की सबसे गर्म रात रही आैर न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री तक जा पहुंचा। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री का उछाल आया। रात में आर्द्रता 19 प्रतिशत होने से उमस भी बढ़ गई। इधर दिन में तापमान बीते 24 घंटों में 42.0 डिग्री पर स्थिर रहा। दिनभर 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी गर्म हवा चलती रही। जिससे दिन में भी भारी उमस व गर्मी बनी रही। जीवाजी वेधशाला के मौसम प्रेक्षक दीपक गुप्ता ने बताया राजस्थान की ओर से गर्म हवा लगातार आ रही हैं।