पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1 से 10 जून तक गांव बंद, दूध सब्जी शहर नहीं भेजेंगे

1 से 10 जून तक गांव बंद, दूध-सब्जी शहर नहीं भेजेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय किसान यूनियन ने एक से 10 जून तक गांव बंद का ऐलान किया है। शनिवार रात 10 बजे जाट समाज की धर्मशाला में पत्रकारों से चर्चा में यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकेट ने कहा- 6 मुद्दों को लेकर गांव बंद किया जाएगा। गांव बंद के मायने ये होंगे कि इस दौरान किसान अपनी उपज मंडी में नहीं लाएंगे। दूध, फल और सब्जी को लेकर किसानों से चर्चा चल रही है। दूध को मुक्त रखा जा सकता है लेकिन केवल अस्पताल के लिए। किसान किसी को जबरदस्ती नहीं रोकेंगे।

इन मुद्दों को लेकर आंदोलन

किसानों की लगातार हो रही आत्महत्या।

मंडी आ रहे किसानों को इंतजार।

बिजली बिल वसूली का दबाव।

किसानों पर बढ़ रहा कर्ज।

लागत मूल्य देने की मांग।

खाद-बीज की बढ़ती कीमतें।

खबरें और भी हैं...