पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दंपती ने एक ही मकान तीन लोगों को बेचा, धोखाधड़ी का केस दर्ज

दंपती ने एक ही मकान तीन लोगों को बेचा, धोखाधड़ी का केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एके बिल्डिंग चौराहे पर 11, 12 तात्याटोपे मार्ग के रहने वाले दंपती ने अपना मकान बेचने के लिए तीन लोगों से अलग-अलग अनुबंध कर 50 लाख की धोखाधड़ी की। कोचिंग सेंटर संचालक कार्तिकेय सिंह सेंगर ने भी मकान को खरीदने के लिए 11 लाख 11 हजार में अनुबंध किया। सेंगर ने जब इसकी जाहिर सूचना अखबार में दी तो दो और परिवारों द्वारा भी इसे खरीदने के लिए अनुबंध करने की बात सामने आई। लिखित आवेदन में जांच के बाद माधव नगर पुलिस ने आरोपी दंपती पूर्णिमा एवं पति दीपांकर पांडेय के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

एसआई अनिल शुक्ला ने बताया पूर्णिमा एवं उसके पति दीपांकर पांडेय ने तीन मंजिला मकान की पहली और दूसरी मंजिल कार्तिकेय सिंह सेंगर को बेचने के लिए अनुबंध किया था। सेंगर को बाद में पता चला कि दो अन्य लोेगों से भी अनुबंध है। सेंगर ने 22 अप्रैल को माधव नगर थाने पर आवेदन दिया था।

आरोपी दंपती पंड्या।

खबरें और भी हैं...