पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दीपा हत्याकांड| लिव इन रिलेशनशिप के पार्टनर से ही मिला सुराग, 18 घंटे मेें ही खुलासा

दीपा हत्याकांड| लिव इन रिलेशनशिप के पार्टनर से ही मिला सुराग, 18 घंटे मेें ही खुलासा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रात को किसी और के साथ देख लिया था, सुबह इसी गुस्से में मार डाला

इसलिए एलपीजी का पाइप निकालने में डर नहीं लगा

धर्मेंद्र से पुलिस ने पूछा कि एलपीजी की पाइप निकालकर उसमें आग लगाने से खुद की भी जान जा सकती थी, ऐसा करते डर नहीं लगा। उसने बताया कि पहले चाय-नाश्ते की होटल संचालित करता था। तब अक्सर चूल्हे से एलपीजी का पाइप निकालने और लगाने का काम पड़ा। इस कारण घटना के समय यहीं दिमाग में आया। गैस का पाइप रजाई के पास पटका माचिस से तीली जलाकर उस पर फेंकी और आग लगते ही दौड़कर बाहर निकल गया।

आरोपी रिमांड पर, मोबाइल, कपड़े जब्त

शनिवार दोपहर मामले के खुलासे के दौरान एसपी सचिन अतुलकर ने कहा कि एफएसएल अधिकारी डॉ. प्रीति गायकवाड़ ने घटनास्थल पर जांच कर हत्या से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी थी। पुलिस और सायबर टीम ने इसके बाद आरोपी को पकड़ लिया। इधर माधनगर पुलिस ने बताया कि आरोपी रिमांड पर है। उससे मृतका के मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त कपड़े, चाकू जब्त कर लिए हैं।

चार साल पहले हुई थी पहचान

आरोपी ने बताया कि दीपा फ्रीगंज में फाल-पीको का काम करती थी। चार साल पहले प|ी के साथ साड़ी में फाल-पीको के लिए गया था, तब उससे पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच संपर्क बढ़ गया। उसके पार्टनर दिलीप से भी बाद में अच्छी पहचान हो गई थी। कई बार साथ में बैठकर पार्टी भी की।

खबरें और भी हैं...