पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नागेश्वर धाम में व्यापारी के घर पर गोली दागी, सीसीटीवी में वाहन दिखे

नागेश्वर धाम में व्यापारी के घर पर गोली दागी, सीसीटीवी में वाहन दिखे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएसपी को जानकारी देते पांचाल।

भास्कर संवाददाता | उज्जैन

चिमनगंज थाना क्षेत्र स्थित नागेश्वर धाम कॉलोनी में शुक्रवार रात 11.30 बजे दोना पत्तल व्यापारी के घर पर बदमाशों ने देशी कट्टे से फायर किया। गोली दरवाजे को भेदकर दीवार में टंगी तस्वीर में धंस गई। जांच करने पहुंची एफएसएल टीम ने मौके से खाली खोखा बरामद किया है। लेकिन जिस व्यापारी के घर फायर हुआ उन्होंने इस घटना के कारणों से अनभिज्ञता जताई। व्यापारी का कहना है कि किसी से उनकी दुश्मनी नहीं है। वे नहीं जानते किसने गोली चलाई और क्यों चलाई।

पुलिस के अनुसार राजेश पिता शंकरलाल पांचाल के घर पर फायरिंग हुई है। एफएसएल अधिकारी डॉ. प्रीति गायकवाड़ के अनुसार देशी कट्टे से फायर किया गया है। मौके से सबूत जुटाए गए है लेकिन किस कारण से किसने इस वारदात को अंजाम दिया यह कहा नहीं जा सकता। कॉॅलोनी के चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है। हालांकि एक कार और बाइक गुजरते हुए दिखे। व्यापारी का भी कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। वे नहीं जानते किसने गोली चलाई। अधिकारियों का यह भी कहना है कि शरारती तत्वों ने बिना वजह देशी पिस्टल चलाकर वारदात की है। मामले में जांच की जा रही हैं।

खबरें और भी हैं...