अखंड रामायण पाठ व भागवत कथा कल से
उज्जैन | भारत माता मंदिर आलमपुर उड़ाना में 19 से 25 मई तक 108 सामूहिक अखंड रामायण पाठ व श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। भारत माता सेवाश्रम न्यास के तत्वावधान में श्री भारत माता मंदिर आश्रम मानस शक्तिपीठ पर रोज दोपहर 12 से साध्वी हेमलता दीदी के मुखारबिंद से श्रीमद् भागवत कथा का पाठ होगा। 23 मई को रात 8 बजे अभा कवि सम्मेलन होगा। 24 काे सुबह 6 बजे से 108 अखंड रामायण पाठ प्रारंभ होगा। साथ ही इसी समय कलश यात्रा भी निकलेगी। 25 मई को रामायण पूर्णाहुति के साथ सांस्कृतिक भवन का लोकार्पण होगा।