टेबल टेनिस शिविर का विधायक फिरोजिया ने किया अवलोकन
उज्जैन | जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन व खेल युवक कल्याण विभाग के तत्वावधान में 1 मई से लोकमान्य तिलक स्कूल परिसर के टेटे हॉल में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर का गत दिवस तराना विधायक अनिल फिरोजिया ने अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों को लगन व मेहनत से प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया। सचिव सतीश मेहता ने शिविर की जानकारी दी। मनोहर शर्मा व राजेश शर्मा मौजूद थे।