पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला स्तरीय तैराकी ट्रायल उज्जैन में, राज्य स्पर्धा के लिए होगा चयन

जिला स्तरीय तैराकी ट्रायल उज्जैन में, राज्य स्पर्धा के लिए होगा चयन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
29 मई को इंदौर में आयाेजित होगी राज्य स्तरीय स्पर्धा

भास्कर संवाददाता | उज्जैन

कोठीरोड स्थित नगर निगम के तरण ताल में 19 मई शनिवार से जिला स्तरीय ओपन तैराकी चैंपियनशिप होगी। प्रतियोगिता में 10 साल की उम्र से लेकर 19 साल तक के तैराक भाग ले सकते हैं।

प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों का चयन इंदौर में 29 जून से होने वाली राज्य स्तरीय तैराकी चैंपियनशिप के लिए होगा। जिला तैराकी संघ के संयुक्त सचिव राकेश तिवारी ने बताया प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक तैराक माधव क्लब में सीनियर कोच हरीश शुक्ला एवं राजेंद्र सिंह चौहान से संपर्क कर सकते हैं। संरक्षक कुतुब फातेमी, दिलीप जोशी आदि के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता होगी। रजिस्ट्रेशन के लिए खिलाड़ी आधार कार्ड साथ लेकर आए।

खबरें और भी हैं...