पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उज्जैन से शुरू होगी तीन दिनी कबीर विचार यात्रा

उज्जैन से शुरू होगी तीन दिनी कबीर विचार यात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | स्वरांगिनी जन विकास समिति इंदौर द्वारा तीन दिवसीय कबीर विचार यात्रा: वह आज भी जागता है, की शुरुआत 19 मई से उज्जैन से होगी। यात्रा का पहला आयोजन कालिदास अकादमी के संकुल हॉल में होगा। समिति के दिनेश यादव एवं महेश यादव ने बताया शाम 6.30 से रात 9.30 बजे तक संकुल हॉल में राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की प्रस्तुति होगी। शुरुआत स्वरांगिनी संस्था इंदौर द्वारा होगी। इसके बाद डॉ. दशरथ यादव, मोहनलाल राठौड, सुंदरलाल मालवीय एवं अंजना सक्सेना कबीर गायन करेंगे। उज्जैन में प्रथम प्रस्तुति के बाद 20 मई को सीहोर के कजलास-आष्टा में दूसरी प्रस्तुति होगी। समापन 21 मई को इंदौर के जाल सभागृह में होगा।

खबरें और भी हैं...