उज्जैन | संभागीय बाल भवन में ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया गया है। शुक्रवार को मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। सहायक संचालक अंजली खड़गी ने बताया सुबह 9 से 10:30 बजे तक प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में भागीदारी करने के लिए इच्छुक प्रतिभागी बाल भवन में संपर्क कर सकेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वालों की उम्र 9 से 16 वर्ष की आयु के प्रतिभागी ही इसमें भाग ले सकेंगे।