पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राज्य स्तरीय दंगल में प्रियांशी, नुपूर और खुशी को मध्यप्रदेश केसरी का खिताब

राज्य स्तरीय दंगल में प्रियांशी, नुपूर और खुशी को मध्यप्रदेश केसरी का खिताब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम में आयोजित स्पर्धा में शहर से 6 बालिका एवं बालकों की टीम ने की भागीदारी

भास्कर संवाददाता | उज्जैन

शहर की बेटियां खुशी नामदेव, नुपूर एवं प्रियांशी प्रजापत ने प्रदेश की दिग्गज पहलवानों को हराकर महिला मध्यप्रदेश केसरी का खिताब अपने नाम किया है। इस खिताब के लिए आयोजित दंगल में प्रदेशभर से विभिन्न वजन एवं आयु वर्ग में 500 से अधिक पहलवानों ने शिरकत की थी।

रतलाम के राधाकृष्ण व्यायामशाला एवं जिला कुश्ती संघ द्वारा भोला पहलवान की स्मृति में दंगल का आयोजन हुआ। अवंतिका रेसलिंग सेंटर के सचिव गजेंद्र बागड़ी ने बताया शहर की प्रियांशी, नुपूर एवं खुशी के अलावा निशा बाथम भी अपने वजन वर्ग में द्वितीय स्थान पर रही। खुशी और निशा क्षीरसागर कुश्ती एरिना में खेल विभाग द्वारा संचालित अवंतिका रेसलिंग सेंटर में प्रेक्टिस करती हैं, वहीं प्रियांशी और नुपूर दोनों सगी बहने माधव गोशाला में प्रेक्टिस करती हैं।

खबरें और भी हैं...