पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सालभर के त्योहार एक महीने में मनाएगा माहेश्वरी समाज

सालभर के त्योहार एक महीने में मनाएगा माहेश्वरी समाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री माहेश्वरी समाज एक साल में मनाए जाने वाले उत्सव अधिकमास के एक महीने में ही मना लेगा। इसकी शुरुआत गुरुवार को गुड़ी पड़वा उत्सव से हो गई। हिंदू वर्ष की शुरुआत गुड़ी पड़वा से ही होती है। इसलिए पहले त्योहार से शुरू कर दीपावली तक के सभी पर्व-त्योहार मनाने का सिलसिला शुरू किया गया। सभी कार्यक्रम गोला मंडी स्थित चारभुजानाथ मंदिर परिसर में होंगे।

अधिक मास का माहेश्वरी समाज में विशेष महत्व है। इसे पुरुषोत्तम मास कहा जाता है। समाजजन इस अधिकमास को उत्सव के रूप में मनाएंगे। 13 जून तक रोजाना धार्मिक आयोजन होंगे। समाज के भूपेंद्र भूतड़ा के अनुसार आयोजन का सिलसिला गुड़ी पड़वा उत्सव से हुआ। भगवान चारभुजानाथ का आकर्षक शृंगार कर पूजा-अर्चना की गई। मुख्य संयोजक कैलाश नारायण राठी, अशोक परवाल सहित समाजजनों ने महाआरती की। श्री माहेश्वरी सभा गोलामंडी अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मूंदड़ा व समाजजन मौजूद थे। भूतड़ा के अनुसार समाजजनों को रोज के कार्यक्रमों का विवरण पत्र दिया गया है। ताकि समाजजन उसके अनुसार उत्सवों में भागीदारी कर सकें। व्यवस्था के लिए समाजजनों को जिम्मेदारी दी गई।

19 मई को गणेश चतुर्थी पर श्रीगणेश की झांकी, 7 जून को जन्माष्टमी, 13 को दीपावली मनेगी

गुड़ी पड़वा उत्सव में भगवान चारभुजानाथ का शृंगार कर पूजा-अर्चना की गई।

ये विशेष पर्व-त्योहार मनाए जाएंगे

19 मई को गणेश चतुर्थी पर्व मनेगा। भगवान गणेश की झांकी सजाई जाएगी। 23 मई को श्रीरामनवमी व महेश नवमी उत्सव मनाया जाएगा। 29 मई को शरद उत्सव पर भगवान के विशेष दर्शन होंगे। 7 जून को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, जिसमें वसुदेव लीला के विशेष दर्शन होंगे। 10 जून को सांझी व तुलसी विवाह उत्सव के विशेष दर्शन होंगे। 13 जून को अन्नकूट 56 भोग, फूल सांझी और दीपोत्सव मनाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...