पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में बने महिला थाना में पदस्थ होमगार्ड सैनिक फिरोज खान से रिपोर्ट दर्ज कराने आए परिवार के एक युवक ने मारपीट कर दी। युवक होमगार्ड को पीटते हुए थाने के कमरे से मुख्य गेट तक कॉलर पकड़कर ले गया। जवान के हाथ की अंगुली और सिर में चोट आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 353, 323, 506 के तहत केस दर्ज किया है।
टीआई रेखा वर्मा ने बताया कोट मोहल्ला और छोटी तवड़ी के रहने वाले दो परिवारों के बीच विवाद था। दोनों पक्ष महिला थाना शिकायत लेकर पहुंचे थे। इनके साथ कोट मोहल्ला की रहने वाली नसीम बानो का भाई जावेद भी था। थाने पर हंगामा हो रहा था तो होमगार्ड जवान फिरोज समझाइश देने लगा। अचानक जावेद ने फिरोज के सिर पर मुक्का मार दिया और तमाचे मारते हुए कॉलर पकड़कर मुख्य गेट के बाहर तक खींचकर ले आया। थाने पर टीआई सहित सभी महिला पुलिसकर्मी मौजूद थीं। परिवार के लोगों ने ही होमगार्ड जवान को आरोपी से छुड़ाया। पुलिस ने जावेद के खिलाफ केस दर्ज कर उसे माधव नगर थाने पहुंचा दिया है।
संपत्ति का विवाद
नसीम बानो कोट मोहल्ला के रहने वाले फिरदौस खां की प|ी है। फिरदौस की दो बहन है। 40 साल की सबीना और 35 साल की परवीन। सबीना अविवाहित है और परवीन के पति ने दूसरी शादी कर ली है। इस कारण दोनों बहन पिता के मकान में रहती है। नसीम बानो की शिकायत है कि दोनों ननद उसे परेशान करती है। इस विवाद में नसीम का भाई जावेद भी दखल देता है। सबीना और परवीन का कहना है कि वे बेसहारा है और भाई की प|ी नसीम बानो उन्हें घर से निकालने का बोलती है। विवाह नहीं होने से पिता की संपत्ति पर बेटियों का भी अधिकार है। इसी विवाद के चलते दोनों पक्ष थाने पहुंचे। जहां नसीम बानो के भाई जावेद निवासी छोटी तवड़ी ने समझाइश देने वाले आरक्षक फिरोज से मारपीट कर दी।
होमगार्ड फिरोज