रामकथा पंडाल का भूमिपूजन आज
उज्जैन | परमहंस डॉ. अवधेशपुरी महाराज की रामकथा व स्वस्तिक प्रवचन समारोह 29 मई से 6 जून तक तक केशरबाग मक्सीरोड पर होगा। कथास्थल पर रविवार सुबह 9 बजे पंडाल का भूमिपूजन होगा।
चार वेदों के पारायण के साथ यज्ञ शुरू : उज्जैन | अंकपात पर सांदीपनि आश्रम के सामने 109 कुंडीय शिवशक्ति महायज्ञ के दूसरे दिन चार वेदों के साथ यज्ञ प्रारंभ हुआ। इस मौके पर साध्वी जयप्रिया दीदी ने प्रवचनों में कहा कि मनुष्य को परमार्थ के कामों में आगे बढ़कर हिस्सा लेना चाहिए तभी समाज में स्वर्ग की अनुभूति होगी।