उज्जैन | भारत विकास परिषद मध्यभारत प्रांत की हरसिद्धि शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह रविवार शाम 6.30 बजे महाराजा अग्रसेन भवन में होगा। प्रांत में यह एकमात्र शाखा है जिसमें शाखा संचालन केवल मातृशक्ति करती हैं। जानकारी शाखा की प्रचार प्रमुख डॉ. स्मिता करजगांवकर ने दी।