पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नियमितीकरण के लिए ग्राम रोजगार सहायकों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित

नियमितीकरण के लिए ग्राम रोजगार सहायकों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नियमितीकरण के लिए ग्राम रोजगार सहायकों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित

उज्जैन | नियमितीकरण की एक सूत्री मांग को लेकर ग्राम रोजगार सहायकों द्वारा 15 मई से पूरे प्रदेश में की जा रही हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। तराना जनपद के सभी ग्राम रोजगार सहायक अपनी मांग को लेकर जनपद पंचायत प्रांगण में धरने पर बैठे। इस मौके पर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीत सिंह व उपाध्यक्ष मेहरबानसिंह राठौर ने हड़ताल का समर्थन व कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर पर ब्लॉक अध्यक्ष राजेशकुमार चौहान,उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह ,ब्लॉक सचिव पुष्पेंद्र सिंह, ब्लॉक मीडिया प्रभारी रामेश्वर पाटीदार उपस्थित थे। उन्होंने बताया आंदोलन पर जाने से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सभी काम प्रभावित हो रहे हैं। जानकारी लाखनसिंह ग्राम रोजगार सहायक झलारा ने दी।

खबरें और भी हैं...