अधिकारिक यात्रा में आश्रम को कूलर भेंट
उज्जैन | लायंस क्लब गोल्ड में लायंस इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर कमल भंडारी की अधिकारिक यात्रा हुई। संयोजक सुभाष परिहार ने बताया अधिकारिक यात्रा में क्लब द्वारा सेवा गतिविधि अंतर्गत आश्रम को एक कूलर भेंट किया गया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने क्लब के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए क्लब के पूर्व अध्यक्ष मनोज पारिख को लायंस इंटरनेशनल द्वारा भेजे तीन अवार्डों से नवाजा। क्लब अध्यक्ष राकेश दीक्षित, सचिव अरविंद इवांस, संजय सक्सेना, विकास सिंह, बसंत नागर, जाहिद हुसैन, वैभव सिंह, जुलेखा हुसैन मौजूद थे।