उज्जैन | अधिकमास उत्सव के अंतर्गत माहेश्वरी सभा द्वारा गोलामंडी स्थित चारभुजानाथ मंदिर में शनिवार को झूला उत्सव मनाया गया। फूलों का झूला बनाया गया जिसमें भगवान को विराजमान कर महाआरती की गई। मुख्य संयोजक कैलाश नारायण राठी, आनंदीलाल गांधी, राजेन्द्र सामदानी, शांतादेवी मंडोवरा, प्रकाश तोतला आदि ने महाआरती की।