उज्जैन | श्री भारतमाता सेवाश्रम न्यास के तत्वावधान में शनिवार को श्री भारतमाता मंदिर आलमपुर उड़ाना में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत का शुभारंभ हुआ। यात्रा देव नारायण मंदिर से शुरू हुई व गांव के प्रमुख मंदिरों से होते हुए भारत माता मंदिर पहुंची। कलश यात्रा समापन के पश्चात श्रीमद् भागवत कथा साध्वी हेमलता के मुखारविंद से प्रारंभ हुई। साध्वीजी ने पुरुषोत्तम मास का महत्व बताते हुए कहा मनुष्य जीवन है जो जो बड़े सद््कर्म करने के बाद प्राप्त होता है, इसलिए इसे भगवान की भक्ति में लगाएं। कथा में विधायक डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए।