उज्जैन | पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने कर्नाटक घटनाक्रम पर कहा कि इससे भाजपा की अलोकतांत्रिक सोच उजागर हुई है। पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने कहा सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 48 घंटे में बहुमत सिद्ध करने के आदेश से भाजपा द्वारा विधायकों की खरीद-फरोख्त का सपना चूर-चूर हो गया।