उज्जैन | रविवार को रविपुष्य नक्षत्र के संयोग में शहर में तीन पंचकर्म केंद्रों पर 0 से 16 साल तक के बच्चों को रोग रक्षक और स्मृतिवर्धक टॉनिक स्वर्ण प्राशन औषधि पिलाई जाएगी। वैद्य एस एन पांडेय ने बताया व्यास नगर के सामने ऋषिनगर, गीता कॉलोनी बुधवारिया और बिरला अस्पताल के सामने अलकनंदा नगर में यह औषधि सुबह से शाम तक पिलाई जाएगी। इससे बच्चों की रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ती है।