पानबिहार में चल रहा था जुआ, सायबर ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया
उज्जैन | सायबर सेल ने शनिवार शाम पानबिहार में पहाड़ी क्षेत्र के एक सूने मकान में जुआ खेलते सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास ताश के पत्ते अौर 24 हजार रुपए जुआ राशि बरामद की गई है। पहाड़ी पर दबिश के दौरान पुलिस की गाड़ी देख कई जुआरी भाग निकले । काफी दिनों से यहां जुआ चल रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने पर सायबर सेल ने पानबिहार चौकी में पहाड़ी क्षेत्र के एक सूने मकान में दबिश दी। उक्त मकान गोवर्धन बागरी का बताया जा रहा है। उसे भी आरोपी बनाया गया है। मौके से मिले सात लोगों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।