उज्जैन | तीन बत्ती चौराहा स्थित तेजनकर हॉस्पिटल में आज विशाल हड्डी रोग परामर्श शिविर सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक लगाया जाएगा। ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डाॅ. जय शर्मा ने बताया 18 व 19 तारीख को घुटना बदलना काफी नहीं है और बातों पर ध्यान देना जरूरी है, पर नि:शुल्क अवेयरनेस प्रोग्राम का आयाेजन किया गया, जिसमें 150 लोगों ने भाग लिया। साथ ही विशाल हड्डी रोग परामर्श शिविर भी होगा। इसमें टोटल नी, टोटल हिप एवं टोटल शोल्डर रिप्लेसमेंट के साथ ही हाईटिबियल ऑस्टियोटोमी, ट्रामा केयर, फ्रेक्चर, स्पाइन फ्रेक्चर एवं कमर डिस्क के बारे में परामर्श दिया जाएगा। शिविर में जांचों व एक्स-रे पर 25% तक की छूट दी जाएगी।