उज्जैन | नए कलेक्टोरेट भवन निर्माण के लिए गुरुवार को कोठी पर पुराने लॉकअप व जिला लोक अभियोजन का जर्जर भवन तोड़ा गया। अपर तहसीलदार रमेश सिसौदिया ने साथी अधिकारियों के साथ इन पुराने भवनों को तुड़वाया। पहले टीन शेड निकाले गए और बाद में दीवारें गिराने का काम शुरू किया गया। इन भवनों से लगी गुमटियों को भी हटवाया जा रहा था। कुछ गुमटी स्वयं दुकानदार हटा रहे थे तो कुछ अफसरों ने हटवाई। यहां जेसीबी का उपयोग भी हुआ। सिसौदिया ने बताया कि समीप वाले कॉम्पलेक्स को भी तोड़ा जाएगा। ये सारी जगह नए कलेक्टोरेट भवन निर्माण के उपयोग में आएगी। वे बोले की तुड़ाई में निकलने वाले टीन-शेड, खिड़की-दरवाजे व अन्य सामग्री की नीलामी की जाएगी।
गुमटियां भी हटेंगी