अतिक्रमण हटाना और स्वच्छता, नई निगमायुक्त के एजेंडे में सबसे ऊपर
उज्जैन | शहर को स्वच्छ बनाने के साथ हर तरह का अतिक्रमण हटाना पहली प्राथमिकता में शामिल है। ऐसा कहना है नगर निगम की नई आयुक्त प्रतिभा पाल का। भास्कर से चर्चा में उन्होंने कहा-स्थानीय मुद्दों पर प्राथमिकताएं शहर में आकर ही तय करेंगी। वैसे शहर की सफाई व्यवस्था और अतिक्रमण हटाना उनकी प्राथमिकता में है। बारिश के पहले शहर के लिए जो भी काम जरूरी होंगे, उन्हें सबसे पहले करवाया जाएगा। मंगलवार तक वे पदभार संभाल सकती हैं। इधर नगर निगम से स्थानांतरित होकर दमोह कलेक्टर बनाए गए डाॅ. विजय कुमार जे ने गुरुवार को आयुक्त पद का पदभार नगर निगम के अपर आयुक्त संजय मेहता को सौंप दिया है। नवनियुक्त आयुक्त प्रतिभा पाल के शहर आने तक मेहता प्रभारी रहेंगे।
विजय कुमार जे कार्यमुक्त